रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक
मसूरी – वर्षो के बाद गर्भवती महिला का अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा एकबार सफल आपरेशन किया गया जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रही है। इससे पूर्व यहां पर किसी भी महिला की सर्जरी नहीं की गई आपरेशन के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। जबकि इससे पूर्व यहां से ऐसे गंभीर मामलों को देहरादून रैफर किया जाता था इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए अस्पताल की सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने बताया कि जिला उपचिकित्सालय में पहली बार ऐसा मामला आया है जिसमें बच्चा तय समय से एक माह अधिक गर्भ में रहा जिसका आपरेशन करना कठिन था। लेकिन महिला चिकित्सक और सहयोगी स्टॉफ की मदद से एक घंटे के आपरेशन करके सफलता पूर्वक नवजात पैदा करवा दी।
उन्होंने कहा कि अभी कई कमिंया है जिसमें मुख्यतः आपरेशन पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी है लेकिन जो स्टॉफ उपलब्ध है उन्होंने ही सारी व्यवस्था कर इस उपलब्घि को हासिल किया है। इस मौके पर महिला विशेषज्ञ चिकित्सक डा. शैली सिंह ने कहा कि बच्चा गर्भ में एक माह अधिक रहा इससे पूर्व भी उनका एक गर्भ बच्चा उल्टा होने खराब हो गया था उन्होंने कहा कि अब भविष्य में पूर्व की भांति ऐसे आपरेशन यहीं पर किए जायेंगे।






