डॉक्टर डे के उपलक्ष में ग्रीन फील्ड स्कूल के बच्चों ने डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल को किया सम्मानित।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

समाज में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है क्योंकि जब कोई व्यक्ति बीमार होता है या किसी भी तरह की घटना घटित होती है तो डॉक्टर के द्वारा ही उसका इलाज किया जाता है और उसको नया जीवनदान दिया जाता है। इसी के चलते ही हर वर्ष कई स्कूलों के बच्चों और सामाजिक लोगों के द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित किया जाता है। आपको बता दें कि जैसे जैसे देश और दुनिया टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही हैं वैसे वैसे ही नई नई बीमारियों के भी जन्म हो रहे है। चाहे कोई गम्भीर बीमारी हो या कोई अप्रिय घटना हो लोग डॉक्टर को ही याद करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मो0 मुशताक के कथित सेक्सटॉर्शन खेल पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा! पीड़ित ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, मुशताक व ज्योति सहित पूरे गिरोह पर मुकदमा हुआ दर्ज, 10 साल तक ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये ऐंठने, झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, अब जेल जाना तय।

 

डॉक्टर को दुनिया का भगवान भी कहा जाता हैं। इसी कड़ी में आज रामनगर के बृजेश हॉस्पिटल में ग्रीन फील्ड स्कूल के बच्चों के द्वारा डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ विनीता अग्रवाल और उनकी टीम को फूल देकर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. अभिषेक ने बच्चों का अभिवादन किया और सभी बच्चों को चॉकलेट ऑफ टॉफियां बांटी।