लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य बहिष्कार प्रारंभ किया। रामनगर तहसील के 45 ग्राम होंगे प्रभावित। 45 ग्रामों में नहीं बनेंगे कोई भी प्रमाण पत्र।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

तहसील रामनगर में लेखपालों के द्वारा अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों थारी, मोतीपुर, बैलजुड़ी, रामनगर, बसई तथा पाटकोट कुल 6 लेखपाल क्षेत्रों के कुल 45 ग्रामों का सभी राजस्व अभिलेख तहसील में जमा कर दिया गया है। तहसील अध्यक्ष डी0एस0 पंचपाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से तहसील में रिक्त लेखपाल क्षेत्रों को नहीं भरा जा रहा है और न ही लेखपाल क्षेत्रों का पुनर्गठन हो पाया। बदलते समय में बढ़ते हुए जनसंख्या घनत्व के कारण कार्य की अधिकता के कारण लेखपालों को शारीरिक,मानसिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है किन्तु आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 7 लाख का गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार।

 

लेखपालों पर अतिरिक्त कार्य होने के कारण गत वर्षो में सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार, विभिन्न आयोगों के पत्र,शासन प्रशासन की जांच सम्बन्धी प्रकरण तथा प्रमाण पत्रों एवं मूल कार्य भूलेख आदि कार्य समय से पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण सदस्यों पर शास्तियाँ व अन्य दण्ड आरोपित होने के साथ-साथ कार्यशैली भी धूमिल हो रही है। इन परिस्थितियों में कोई भी लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों पर कार्य करने में सहमत नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य।

 

इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष तार चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के साथ-साथ अतिरिक्त क्षेत्रों के समस्त प्रमाण पत्रों का भी कार्य बहिष्कार रहेगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष डीएस पंचपाल तथा तहसील मंत्री गोपाल सिंह बिष्ट,तारा चन्द्र घिल्डियाल, हरीश यादव, आरिफ हुसैन, आशुतोष चन्द्र, रंजना आर्य, पुष्पा भण्डारी, रणवीर चौहान तथा वीरेंद्र चंद उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *