वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी का रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

उत्तराखंड वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश गहतोडी का रामनगर पहुंचने पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो उन पर विश्वास जताकर जिम्मेदारी दी गई है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ाने को लेकर काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि लकड़ी और खनन के साथ ही जड़ी बूटियों के सहारे निगम को बुलंदियों तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में स्वच्छता का महाअभियान, 48 जगहों से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निगम को घाटे से उबारने के लिए सहयोग करें उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाह अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी में मेहनत करने वाले अभी कई और कार्यकर्ताओं को भी दायित्व पर जाएंगे निगम अध्यक्ष ने रामनगर में ईकोटूरिज्म सेंटर एवं वन विकास निगम का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी मामले में नया मोड़! महिला की मौत से पहले सामने आया लेनदेन और सोने के आभूषणों का विवाद, बेटे ने चाकू लेकर पड़ोसी के घर पहुंचकर की तोड़फोड़। मौत की असली वजह बिसरा रिपोर्ट के बाद होगी स्पष्ट।

 


ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *