उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक संपन्न।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – बैठक में द्विवार्षिक महाधिवेशन की तिथि घोषित सहित एक दर्जन प्रस्ताव पारित।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की देवभूमि व्यापार मंडल कार्यालय में संपन्न बैठक में पार्टी का द्विवार्षिक महाधिवेशन 7-8 अक्टूबर करने के निर्णय के साथ ही एक दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए। देवभूमि व्यापार मंडल कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के संचालन में संपन्न बैठक में पार्टी के द्विवार्षिक महाधिवेशन 7—8 अक्टूबर माह में करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में द्विवार्षिक महाधिवेशन की तैयारियों के लिए पूरे उत्तराखंड में भ्रमण एवं संपर्क करने का निर्णय लेते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है। द्विवार्षिक महाधिवेशन की तैयारी के लिए अगली बैठक जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में देहरादून में करने का निर्णय लिया है।
बैठक में निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

गांधी वादी आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी की दिल्ली एवं पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को हटाए जाने के आदेश पर आक्रोश जताया तथा दिल्ली एवं पंजाब सरकार के मुख्यमंत्रियों से इस आदेश को वापस लेने ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को ससम्मान स्थापित करने की मांग की गई तथा इस संबंध में 18-19 जुलाई को स्थानीय इकाइयां एवं कार्यकर्ता कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों तथा 20 जुलाई को कमिश्नर के माध्यम से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष,दिल्ली एवं पंजाब सरकार के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद भी यदि दिल्ली एवं पंजाब सरकार द्वारा यह आदेश वापस नहीं लिया तो उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी आम आदमी पार्टी के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार के समय पर्वतीय क्षेत्रों के लिए लाए गए भू कानून को निरस्त करने, मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लायी गयी अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने, प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा बताते हुए अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई है। इसके साथ ही सरकार द्वारा राज्य की अवधारणा के खिलाफ रायपुर में विधानसभा बनाने का विरोध करते हुये सरकार से गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने तथा विधानसभा भवन के गेट पर लटके ताले खोलने की मांग की गई। पार्टी ने उत्तराखंड की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, विस्थापन आपदा प्रबंधन, बेरोजगारी, महंगाई, कृषि, जंगली जानवरों से सुरक्षा संबंधित प्रस्ताव पारित करते हुए आंदोलन की बात कही है। बैठक के अंत में अमरनाथ यात्रा, रामनगर ढेला नदी, चार धाम यात्रा में आपदा एवं सरकार की बदइंतजामी के कारण हुई श्रद्धालुओं, पर्यटकों व आम लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मृतक के परिवारों को मुआवजा देने की मांग करते हुए घायलों के इलाज एवं स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी - “कार्य समयबद्ध और समन्वय से हों

बैठक में पार्टी अध्यक्ष पीसी तिवारी,  उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, सचिव आनंदी वर्मा, विधानसभा उम्मीदवार प्रकाश उनियाल कालाढूंगी, एडवोकेट नारायण राम जागेश्वर, किरण आर्य सोमेश्वर, चिंताराम रामनगर गोपाल राम अल्मोड़ा, जगदीश सल्ट के अलावा दिनेश उपाध्याय, लालमणि ,प्रकाश जोशी ,किरण आर्य, मनमोहन अग्रवाल, सुनील पर्नवाल, हरीश जोशी, मेघा आर्य, हीरा देवी, मौ. वसीम,कौस्तुबानंद भट्ट, भारती पाण्डे, नीता टम्टा, राजू गिरी, योगेश पाण्डे, दीपांशु पाण्डे, भुवन आर्य, हेम पाण्डे, बलवंत राम, चंपा देवी, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, गीता जोशी, सीपी जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *