सितारगंज सड़क हादसा मामला सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

हल्द्वानी, सूचना 28 अगस्त, 2022 सितारगंज सड़क हादसा मामला सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बाइक बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50000, सामान्य रूप से घायलों को 25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।  वर्तमान में 08 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज़ भी चल रहा है।
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल। 8171555477

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *