न्याय रथ के साथ ग्राम सौंड पहुंचा विधिक सेवा अभियान, ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।

न्याय रथ के साथ ग्राम सौंड पहुंचा विधिक सेवा अभियान, ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।

न्याय रथ के साथ ग्राम सौंड पहुंचा विधिक सेवा अभियान, ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से मेगा ड्राइव चरण-1 का शुभारंभ किया गया। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत जोशी ने जिला न्यायालय परिसर से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्राम सौंड के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने निकला कृषक रथ, हल्द्वानी में हुआ स्वागत।

 

 

 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी एवं विधिक योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल के निर्देशन में अभियान के तहत पैरालीगल वॉलंटियर्स द्वारा गांव में घर-घर संपर्क किया जाएगा। इस दौरान पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनकी कानूनी समस्याओं एवं जरूरतों को समझते हुए आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में जुटेंगे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

 

 

 

अभियान के दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और अन्य ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं के आधार पर संबंधित नालसा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

 

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। मेगा ड्राइव के तहत किए गए कार्यों का दस्तावेजीकरण करते हुए प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जसपाल राणा की खेल विरासत को सलाम, सीएम धामी ने किया पुस्तक का विमोचन।

इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल सोहन तिवारी, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसल हेमा शर्मा, रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या, नाज़िर धीरज सुयाल, कनिष्ठ सहायक राहुल डंगवाल सहित अंबिका, यशवंत कुमार, मनोज बलसुनी, अजय बिष्ट, अनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।