रामदत्तजोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।

सुरेंद्र सैनी _ संवादाता

रामनगर में पम्पापुरी सामुदायिक भवन में रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 71 महिलाओं व पुरुषों ने अपना चेकअप कराया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। हॉस्पिटल की मेडिकल एम्बुलेंस वैन भी मौजूद रही, जिसके माध्यम से लोगों ने निशुल्क एक्स रे, खून की जांच व ईसीजी की सुविधा का लाभ उठाया। शिविर में स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचे क्षेत्रवासियों को दवाएं भी मुफ्त प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।

 

विधायक बिष्ट ने बताया कि सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत ग्रामीण अंचल के अलावा नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब तक एक दर्जन से ज्यादा शिविर लग चुके हैं, जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के विकास को लेकर CM धामी से मिले कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सड़क-स्वास्थ्य और पेयजल के लिए मांगी धनराशि।

 

शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा भाजपा नेता व लोक कल्याण समिति अध्यक्ष गणेश रावत, यशपाल रावत, नरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, अंजना सुंदरियाल, प्रकाश शर्मा, नंदन मेहता, मनोज रावत, अतुल छिमवाल, भुवन डंगवाल, उपस्थित थे।