रामदत्तजोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनी _ संवादाता

रामनगर में पम्पापुरी सामुदायिक भवन में रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 71 महिलाओं व पुरुषों ने अपना चेकअप कराया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। हॉस्पिटल की मेडिकल एम्बुलेंस वैन भी मौजूद रही, जिसके माध्यम से लोगों ने निशुल्क एक्स रे, खून की जांच व ईसीजी की सुविधा का लाभ उठाया। शिविर में स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचे क्षेत्रवासियों को दवाएं भी मुफ्त प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर चिकित्सालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श और उपचार।

 

विधायक बिष्ट ने बताया कि सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत ग्रामीण अंचल के अलावा नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब तक एक दर्जन से ज्यादा शिविर लग चुके हैं, जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा भाजपा नेता व लोक कल्याण समिति अध्यक्ष गणेश रावत, यशपाल रावत, नरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, अंजना सुंदरियाल, प्रकाश शर्मा, नंदन मेहता, मनोज रावत, अतुल छिमवाल, भुवन डंगवाल, उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *