खाई में पड़े मिले लड़का और लड़की के कंकाल, पुलिस को पेड़ में दो फंदे भी झूलते मिले। हत्या या आत्महत्या।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में रविवार उस समय हड़कंप मच गया जब एक सब्जी वाले ने पुलिस को एक खाई में दो कंकाल पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस ने गहरी खाई में उतर कंकाल के एक लड़का और लड़की के होने की पुष्टि की। मौके पर पुलिस को पेड़ में दो फंदे भी झूलते मिले है। पुलिस फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कार्रवाई को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक सब्जी वाले ने पुलिस को सूचना दी कि सिडकुल के डेंसो चौक के पास खेत किनारे बनी गहरी खाई में दो कंकाल पड़े हुए है। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

 

थानाध्यक्ष उनियाल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण कार्यवाही को आगे बढ़ाने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। लेकिन बिजली की पूरी व्यवस्था मौके पर कर ली गई है।

kj
tara