पत्नी लगा रही थी फांसी और पति मोबाइल से बनाता रहा उसका वीडियो।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति के सामने फांसी पर लटक गई और पति उसे समझाते हुए सिर्फ वीडियो बनाता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। इससे पहले जब महिला खुदकुशी करने जा रही थी, तो पति ने कमरे से उसका वीड़ियो बना लिया। पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई और कुछ देर बाद वहीं पर फंदे से लटकी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। गुलमोहर विहार निवासी संजीव गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते है। पांच वर्ष पूर्व किदवई नगर निवासी शोभिता गुप्ता से विवाह हुआ था। दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। संजीव के मुताबिक सोमवार को दंपत्ति में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद शोभिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुदकुशी का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

इसका संजीव ने कमरे में ही वीडियो बना लिया और कहा कि यह वीडियो तुम्हारे घर वालों को भेजूंगा कि तुम इस तरह का काम करती हो। इतना सुन शोभिता नीचे उतर आई। इसके बाद दोनों लोगों में छत पर विवाद होता रहा। कुछ देर बाद शोभिता नीचे कमरे में आई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संजीव जब नीचे आयर, तो शोभिता का शव फंदे से लटका देख उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शोभिता के मायके वाले पहुंचे और पति पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *