विधुत विभाग ने मीटर संबंधित समस्याओं का किया मोके पर समाधान (48000) हजार का हुआ बिल जमा।

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

मालधन रामनगर विधानसभा का एक बड़ा ग्रामीण क्षेत्र हैं रामनगर से लगभग बीस किलोमीटर दूर होने के कारण आम जनता को छोटी छोटी समस्याओं के लिए रामनगर को जाना पड़ता हैं। जनता के हित ओर परेशानी को देखते हुए विधुत विभाग रामनगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा हैं। उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। आपको बता दे कि इनदिनों रामनगर के अगल अलग ग्रामीण क्षेत्रो में विधुत विभाग जनता की विधुत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

 

 

 

इसी क्रम में आज शनिवार को विधुत विभाग ( उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन) द्वारा विधुत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में एक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत चंद्रनगर मालधन में किया गया जिसमें विधुत मीटरों से संबंधित समस्याओं का समाधान मोके पर करते हुए जटिल समस्याओं के समाधान भी विधुत विभाग ने जल्द करने का आस्वासन देते हुए पेंडिंग में चल रहे बिजली के बिलों को जमा करने के लिए भी विधुत विभाग ने आम जनता को जागरूक किया जिसके फल स्वरूप लगभग (48000) हजार रुपये का पेंडिंग बिल भी जनता ने जमा किया।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

 

इस शिविर के दौरान विधुत विभाग रामनगर के उपखण्ड अधिकारी दरपन सिंह निखुर्पा, अवर अभियंता मतीन खान, पुष्कर सिंह कण्डारी, मयकृत नेगी, ग्राम प्रधान विनोद नारायण, लाईन स्टाफ के साथ आम जनता भी मौजूद रही।