तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार को चार लोगों को कुचला महिला और उसकी दो मासूम नातिन की मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  संपादक

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में रविवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती समेत चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीन (महिला और दो बच्चे) लोगों की मौत हो गई। घटना में मृत महिला के पति गंभीर रूप से घायल हैं। उनका बीएचयू में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार चालक को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सारनाथ थाने में बैठाया गया है। कार मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सारनाथ क्षेत्र के रिंग रोड के पास हृदयपुर गांव है।गांव के विशाल राजभर अपनी पत्नी रामपत्ति देवी  (50) के साथ चोलापुर थानाक्षेत्र के भटपुरा बेटी के घर जाने के लिए निकले।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

 

 

सब मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े होकर ही ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी बीच संदहा की तरफ से आए कार सवार ने चारों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *