तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी एक युवक की हुई मौत

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

औरैया जिले में सड़क हादसा हुआ। जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शुक्रवार देर रात शेरगढ़ घाट के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। पीछे चल रहे अन्य कार सवारों ने औरैया पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार निकलवाई।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

कार में एक युवक का शव मिला। पास में मिले आधार कार्ड व अन्य कागजातों से मृतक की शिनाख्त मुंबई में तैनात नेवी के चीफ इंजीनियर गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल (33) के रूप में हुई है। कार में अन्य लोगों के होने की आशंका पर पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू करने में जुटी है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जालौन जिले की ओर से आ रही एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में नदी में जा गिरी। कार के बेकाबू होकर नदी में गिरने की जानकारी पीछे चल रहे राहगीरों ने औरैया कोतवाली व जालौन जिले की पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा

 

 

अभी तक की जानकारी में पता चला है कि वह छुट्टी पर था और अपने साथियों के साथ घूमने निकला था। कार में अन्य लोगों के होने पर रेस्क्यू किया जा रहा है। वह औरैया के यमुना पुल पर कैसे पहुंचे और कहा जा रहे थे, इसकी जानकारी की जा रही है।
kj
tara