एसएसपी मन्जूनाथ टीसी तथा अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद में सरकारी परिसम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रूद्रपुर 06 मई, 2023  एसएसपी मन्जूनाथ टीसी तथा अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद में सरकारी परिसम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय भूमि पर अतिक्रमण से सम्बन्धित सम्पूर्ण डाटा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण से सम्बन्धित आधी-अधूरी सूचना कतई उपलब्ध न कराई जाये। उन्होंने निर्देश दिये सरकारी भवनों, सम्पत्त्तियों के सामने भी किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क नैनीताल पुलिस, नाराज होकर घर से निकले बालक को मिलाया परिवार से।

 

 

उन्होंने अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी करने तथा नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों से सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।
उन्होंने निर्देश दिये कि डाम, सिंचाई, वन क्षेत्रों आदि पर कब्जे की सूची ग्रामवार तैयार की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य पता होना चाहिए कि किस प्रकार से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता संग किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

 

 

उन्होंने कहा कि कम्पार्टमेंट, सब डिवीजन तथा डिवीजन लेवल पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की जायेगी। इसके इसके साथ ही महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

बैठक में ट्रेनी आईएएस अनामिका, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, मनीष बिष्ट, अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, निदेशक मण्डी निर्मला बिष्ट, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
———————————————

अहमद नदीम जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890