पति ने अपनी पत्नी की करी बेराहमी से हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उन्नाव जिले के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमारी की हत्या सनकी पति ने बड़ी बेरहमी से की थी। पहले तो उसे लातों से पीटा, फिर गले पर पैर रखकर मार डाला। उसके गले, सीने पर गहरी चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फौजी पति की क्रूरता का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

पुलिस ने हत्यारोपी रामलखन को सलाखों के पीछे भेज दिया है। फौजी रामलखन ने इंद्रानगर मोहल्ले में 11 मई की रात अपनी पहली पत्नी संतोष कुमारी की हत्या कर शव आंगन में गड्ढे में दफना दिया था। 17 मई को घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति रामलखन सिंह को ग्वालियर से गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

शुक्रवार को गदनखेड़ा निवासी भांजी बहू आशा चौहान, पड़ोसी सीमा सिंह, दीपिका, शिवम तिवारी और भांजी बहू के अजगैन निवासी दामाद राहुल सिंह ने पंचनामा पर हस्ताक्षर किए। पैनल में शामिल अचलगंज सीएचसी के डॉ. सौरभ सचान और बांगरमऊ सीएचसी के डॉ. सागर सिंह ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया।

 

 

डॉक्टर के अनुसार, मारपीट के दौरान मृतका के सीने पर पैर रखकर दबाया गया। गले की नसें जिस तरह से क्षतिग्रस्त हैं, उससे लगता है कि हमले के दौरान हत्यारोपी का पैर मृतका के सीने और गर्दन के बीच रहा होगा। सांस रुकी और मौत हो गई। यह भी हो सकता है कि जमीन पर गिराकर पहले उसका गला हाथ से दबाया हो।