महानगर महिला कांग्रेस ने राजीव गांधी को 32 पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32 पुण्यतिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक कहा। उन्होंने देश के अंदर 33% महिलाओं को आरक्षण देने की बात सर्वप्रथम रखी।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

 

 

18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार हो या फिर पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने की बात हो स्व. राजीव गांधी की सोच दूरगामी सोच थी। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने स्व. राजीव गांधी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को स्व. राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ।

यह भी पढ़ें 👉  आरबीएसके वाहन स्वामियों का बकाया किराया दिलाने के निर्देश, भुगतान न करने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।

 

 

वर्तमान समय सूचना क्रांति का समय है,राजीव गांधी का जीवन सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अवसर पर अलका पाल, पूजा सिंह, रंजना गुप्ता, शुभ्रा शर्मा, प्रियंका त्यागी, चंद्र पांडे,सविता देवी, डिंपल राणा, पूजा गोला, उषा राणा, अंजली, सुमन, वंशिका, बंदना डोभाल, चंचल शर्मा, सुजाता शर्मा, सीरम सैफी, सुजाता, सुषमा गुप्ता, गीता आदि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *