फोरलेन के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने छानबीन शुरू की।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

सोमवार की सुबह लखनऊ वाराणसी फोरलेन के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परिस्थितियों हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, कई मामलों का मौके पर समाधान।

 

 

राहगीरों ने रवनिया पूरब गांव के पास लगभग 30 वर्षीय युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान खुला राज, स्कूटी सवार निकला स्मैक तस्कर।

 

 

युवक का गला प्लास्टिक की रस्सी से कसा हुआ दिख रहा है। युवक के कान और नाक से खून भी निकला है। इससे आशंका है की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *