महिला ने अपनी मां की कर दी हत्या, हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरा और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची, बोली- मार दिया….

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बेंगलुरु के एक 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। बताया गया है कि महिला ने मां की हत्या के बाद शव को ट्रॉली में भरा और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। हत्या के बाद महिला शव को लेकर दोपहर के एक बजे पुलिस स्टेशन पहुंची जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और उसने मां को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

 

 

आरोपी की पहचान सेनाली सेन के तौर पर की गई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए उसने कहा कि उसके पति और मां के बीच रोजाना झगड़ा हुआ करता था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 

 

कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस ने बताया कि शव को कल पुलिस स्टेशन लाया गया था। 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *