जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि, ताम्र उद्योग को बढाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि, ताम्र उद्योग को बढाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बागेश्वर 24 जून, 2023 जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि ताम्र उद्योग को बढाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा। जनपद में ताम्र उद्योग पारंपरिक उद्योग रहा है, जिसे और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है।

 

 

 

जिलाधिकारी ने ताम्र उद्योग से जुड़े ताम्र शिल्पीओं के कार्यशालाओं को देखा व उनसे संवाद किया। उन्होंने उडेरखानी गांव के ताम्र शिल्पी दुलप राम के कार्यशाला एवं उनके द्वारा उत्पादित ताम्र उत्पादों को भी देखा। उत्पादों की सराहना करते हुए क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा। जिलाधिकारी ने नई तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही शिल्पीयों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग को दिए। उन्होंने कहा ताम्र उद्योग पारंपरिक उद्योग है, इसे और अधिक विकसित करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रोविजनल लाइसेंस पर संचालित हो रहा था नशामुक्ति केन्द्र, प्रशासन ने दिए सुधार के निर्देश।

 

 

ताम्र उद्योग के लिए बाहरी क्षेत्रों में भी यहां का नाम जाना जाता है, तथा यहां के उत्पाद काफी पसंद किए जाते हैं, ये उत्पाद जनपद के ब्रांड बने इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि माल का विपणन करने के लिए ठोस प्रयास किए जाए। जिलाधिकारी ने ताम्र उद्यमियों से संवाद करते हुए उनसे विस्तृत जानकारियां ली व उनकी समस्याओं को जाना।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अनुकूल और बेहतर नीतियां बनाते हुए मल्टी एक्टिविटी के तहत कार्य कर गांव को सब्जी उत्पादन के लिए कलस्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश डीपीएम रीप को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुनाफे वाली कंपनी बेच दी!” IMPCIL मोहन के निजीकरण पर फूटा आंदोलनकारियों का गुस्सा, सांसद-विधायकों को दी खुली चुनौती।

 

 

इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि शिल्पीयों की शिल्पकला को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिल्पी दुलप राम सहित दो अन्य उद्यमी शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं, तथा उद्यमी शिल्प प्रदर्शन के लिए विदेशों में भी जा चुके हैं।

 

 

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, डीपीएम रीप मो आरिफ, ग्राम प्रधान बीना देवी,विमल कुमार टम्टा, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र मनीष कुमार टम्टा आदि मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *