दूसरी शादी के लिए कलयुगी पिता ने दो बच्चों की कर दी हत्या। हत्या के बाद पिता हुआ फरार।

दूसरी शादी के लिए कलयुगी पिता ने दो बच्चों की कर दी हत्या। हत्या के बाद पिता हुआ फरार।

 

अमित नौटियाल – सवाददाता

डोईवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशव बस्ती में एक दिल-दहलाने वाला वाकया सामने आया है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेंद्र साहनी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ साल की मृतक अनुसूया और तीन साल की आंचल का शव कब्ज़े लेकर आगे की कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

पुलिस के मुताबिक जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र अपनी पहली पत्नी के छोड़ के चले जाने के बाद से दूसरी शादी करना चाहता था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

लेकिन शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे। बस इसी कारण उसने बेरहमी से अपनी डेड साल की अनुसुइया और तीन साल की आंचल का कत्ल कर दिया।

kj
tara