कुमाऊं मंडल विकास निगम के डायरेक्टर ने 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से अवगत कराया।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के डायरेक्टर ने 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से अवगत कराया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आज कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के निर्माण अनुभाग के तहत KESNIK कम्पनी के डाइरेक्टर Dr. FEBI Varghese के द्वारा कुमाऊँ मण्डल के निर्माण इकाई के इंजीनियरों को 3-डी प्रिन्टिंग टैक्नोलोजी से अवगत कराया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

ये टैक्नोलॉजी एक TVASTA start up कम्पनी द्वारा शुरू की गयी थी जिसके फाउण्डर आई0आई0टी0मद्रास के छात्र रह चुके हैं । केरल स्टेट में सर्वप्रथम 3 – डी प्रिन्टिंग प्रोजक्ट प्रारम्भ कर दिया गया है इसमें लगभग 2500 से 3000 प्रति स्क्वायर फिट की लागत आती है। साथ ही निर्माण का समय आधा हो जाता है । मैटेरियल की वेस्टेज न के बराबर होती है ।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

यह एक किफायती प्रोजक्ट है। इस टैक्नोलोजी से निर्मित Structure भूकम्प आदि में भी सुरक्षित है । प्रबन्ध निदेशक, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के अभियन्ताओं की पूरी टीम के साथ इस कार्यालय में Dr. FEBI Varghese के द्वारा इस टैक्नोलॉजी का प्रस्तुतीकरण भी किया गया । यदि भविष्य में इस प्रकार की योजना को कार्यरूप दिया जाता है तो उत्तराखण्ड राज्य में इस प्रकार का यह पहला प्रयोग होगा ।

kj
tara