8 माह के मासूम का ब्लेड से काटा गला जानिये क्यो।

8 माह के मासूम का ब्लेड से काटा गला जानिये क्यो ।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

सोमवार की रात किसी बात को लेकर घर में महुली गांव निवासी सुरेश और उसकी पत्नी गीता में विवाद हो गया। इससे नाराज गीता ने गुस्से में आकर अपने आठ माह के मासूम बेटे अंकुश के गले पर ब्लेड से काट दिया। घर के भीतर तेज आवाज में मासूम बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देने पर पड़ोसी उस ओर दौड़े, मगर दरवाजा अंदर से बंद था।

यह भी पढ़ें 👉  समाज में वैमनस्य फैलाया तो खैर नहीं! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार।

 

 

सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार की रात महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर उसने ब्लेड से आठ माह के बेटे का गला काट दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद।

 

 

संयोग रहा कि बच्चे की चीख सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग तुरंत  मौके पर पहुंच गए। महिला को फंदे से उतारा और मासूम को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद बच्चे की हालत खतरे से बाहर है

kj
tara