कक्षा दस की छात्रा का शव कमरे में चुन्नी के सहारे कुंडे से लटका मिला सूचना पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

पीलीभीत के बिलसंडा में कक्षा दस की छात्रा का शव मंगलवार को कमरे में चुन्नी के सहारे कुंडे से लटका मिला। पिता को खेत से लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से परिजन बदहवास हैं। सूचना के बाद थाना बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 16 साल की सारिका का मां के प्रति प्रेम उसके घरवाले भी नहीं समझ सके। घरवाले समझ रहे थे समय के साथ-साथ सारिका मां को भूल जाएगी लेकिन मां की मौत के बाद सारिका अक्सर उनकी याद में खोई रहती थी। उसका व्यवहार भी एकदम बदल गया था। वह शांत रहने लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

मां रोमी सिंह की 2015 में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सारिका उस समय महज नौ साल की थी। अचानक मां के दूर हो जाने के बाद से सारिका गुमसुम रहने लगी। पिता का कहना है कि सारिका शांत स्वभाव की थी। मां की मौत के समय वह समझदार हो चुकी थी, हालांकि कुछ समय बाद सारिका छोटे भाई आयुष के साथ खुद को संभालने में जुट गई। परिजन भी एकाएक उसके शांत स्वभाव को समझ नहीं सके।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

 

 

पांच दिन पूर्व से सारिका मां रोमी की तस्वीर को अधिक देखने लगी थी। परिवार वालों का कहना है कि वह हाथ में तस्वीर लेकर मां की याद में खोई रहती थी। सोमवार को अकेला पाकर वह खुद को संभाल न सकी और कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पिता संजय का कहना है कि मां के गम में ही सारिका ने आत्महत्या की है।