एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक महिला दरोगा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक महिला दरोगा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

ठाकुरद्वारा : 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए महिला दरोगा को एंटीकरप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एंटीकरप्शन टीम की इस कार्यवाही से थाने में हड़कंप मच गया। सोमवार को थाना डिलारी में तैनात महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सबइंस्पेक्टर पिंकी शर्मा को एंटीकरप्शन टीम ने 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  3.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 युवक काठगोदाम पुलिस की गिरफ्त में** लम्बे समय से फरार वारण्टी भी आया पुलिस की गिरफ्त में*

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम नहटौरा निवासी तबस्सुम पत्नी फुरकान पुत्री रफत अली ने 24 अक्टूबर 2023 को अपने पति फुरकान, सास हारुनिया,देवर रिज़वान व इरफान निवासी चटकाली तथा ममिया ससुर हशमत पुत्र बशीर निवासी मुश्तापुर के विरुद्ध ढाई लाख रुपये की नकदी दहेज में लाकर देने की मांग की शिकायत की थी जिसपर उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- रामनगर में स्मृति वन अपर कोसी ब्लॉक में टाइगर ने एक गाय को बनाया अपना निवाला।

 

 

बताया गया है कि इसी मुकदमे से हशमत अली का नाम निकाले जाने के लिए महिला दरोगा द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। सौदा होते होते 5 हज़ार में बात तय हो गई थी और इन्ही पैसों का लेनदेन करते हुए एंटीकरप्शन टीम के निरीक्षक जगदीश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त महिला दरोगा को रिश्वत लेते हुए 5 हज़ार रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया। एंटीकरप्शन टीम की इस कार्यवाही से थाना डिलारी में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  "एसएसपी नैनीताल की सख्ती रंग लाई, बनभूलपुरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चोर को किया गिरफ्तार"

 

 

 

डिप्टी एसपी एंटी करप्शन मोहम्मद फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की सूचना 8299002178 पर दे सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने वाली सक्रिय टीम का उत्सवर्धन किया है। एंटी करप्शन की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।