प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के एक खंडहर पड़े मकान में एक प्रेमी युगल के शव मिले। प्रेमी का शव फांसी पर लटका था। प्रेमिका के गले में फांसी का फंदा लगे जमीन पर पड़ी थी। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा चल रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।  के सिरसली गांव में ब्रह्मसिंह के खंडर पड़े मकान में रविवार की सुबह खेलते हुए एक बालिका पहुची। वहां वह दोनों के शव देखकर चिल्लाई, काफी संख्या ग्रामीण वहां पहुंचे। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतकों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। मार्च में उसकी शादी होने वाली थी। गांव चर्चा यह भी है कि दोनों को रात्रि में लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।

मृतक के बड़े भाई मनीष ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में एक लोहे की दुकान पर नौकरी करता था। वह 12 जनवरी को गांव में शादी समारोह में आया था। शनिवार की रात्रि वह 9 बजे तक घर पर था। इसके बाद वह लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

उन्होंने उसे तलाश किया, पता नही चलने पर पुलिस को भी सूचना दी। सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की वालों ने उसके भाई को मारने की धमकी दे रखी थी। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है। अभी किसी की भी ओर से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।