अवैध रूप खैर प्रकाष्ठ का अभिवहन करते पाए जाने पर तस्कर को पकड़ कर अभिरक्षा में लिया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनाँक 06.02.2022 की सायं बैलपड़ाव राजि के गैबुआ वन क्षेत्र में अवैध रूप खैर प्रकाष्ठ का अभिवहन करते पाए जाने पर पहलवान सिंह निवासी बन्नाखेड़ा को पकड़ कर अभिरक्षा में लिया गया। मौके से अवैध खैर प्रकाष्ठ 04 लट्ठे लदी मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम चन्ना सिंह निवासी बन्नाखेड़ा मौके पर मोटरसायकिल छोड़ भाग निकला उक्त वाहन को भी भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत सीज़ किया गया। अभिरक्षा में लिए व्यक्ति को मा न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, 19 दिन में दूसरी वारदात।

 

उक्त कार्यवाही में वन रक्षक शुभम रावत, बसंत पंत, गंगा सिंह, हीरा पांडेय राजविंदर सिंह आदि सम्मिलित रहे। वन अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *