वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रूपयो की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा दिल्ली से किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर। लोगों को दिलाने के नाम पर 53 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि रमेश चन्द्र कम्बोज पुत्र वचन सिंह निवासी हरिपुर छोई ने पुलिस को तहरीर दी।बताया कि सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी डी- 24/B फस्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिन्दापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी थाना पावो जिला पौडी गढवाल उम्र 36 राजीव व दिनेश व उनके अन्य साथियो ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर मुझसे 53 लाख की ठगी कर ली है।बताया कि राजीव व दिनेश और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात क्षेत्राधिकारी रामनगर के दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

पुलिस टीम द्वारा रविवार को विश्वास पार्क उत्तम नगर बिन्दापुर दिल्ली से वीजा बनाने के नाम पर धोखाधडी कर जाल में फंसा कर उनका पैसा हडपने वालो में से एक आरोपी सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी डी- 24/B फस्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिन्दापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी थाना पावो जिला पौडी गढवाल को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 5 पासपोर्ट अलग अलग व्यक्तियो के, 7 अलग अलग व्यक्तियो के एटीएम कार्ड, 3 फर्जी आधार कार्ड, एक एप्पल का आईफोन, कनाडा भेजने का एप्लीकेशन फार्म बरामद हुये।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमुदाय संग साझा की होली पर्व की खुशियाँ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके द्वारा दुसरे व्यक्तियो का खाता खरीदकर उसी व्यक्ति के नाम की सिम खरीद कर फेसबुक प्रोफाइल मे कनाडा व अन्य देशो का वीजा बनाने सम्बन्धी स्टेटस लगाकर लोगो को आकर्षिक कर उनसे वीजा बनाने के नाम पर धोखाधडी की नियत से पैसे अपने खाते में न डालवाकर दुसरे व्यक्तियो से खरीदे हुये खातो में पैसे डलवाते हैं और वीजा का फर्जी स्टीकर बनाकर पासपोर्ट में चस्पा कर ग्राहको से मोटी रकम खातो में डलवाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं।

 

जिससे की इनकी गोपनीयता बनी रहे और ये लोग एक चैन के रूप में काम करते हैं पकडे हुये व्यक्ति सावर सिंह आरोपी से फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर आर्थिक लाभ कमाने के आधार पर धारा 467/468/471 के तहत वृद्धि की गयी और फ़रार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस टीम में अरूण कुमार सैनी एसआई प्रकाश चन्द्र कॉन्स्टेबल प्रदीप कोनिया विजय बोरा कपिल राठी शामिल रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *