
स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के कारोबार और सट्टे की खाई-बाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 7.78 ग्राम स्मैक तथा दूसरे के पास से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और 1,070 रुपये की नकदी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री-तस्करी और सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में 17 सितंबर को पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान लाल नंबर 16 क्षेत्र से आदिल पुत्र जकी खां, निवासी पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मामले में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 153/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने गोला पार्किंग स्लाटर हाउस के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए यूसुफ पुत्र अब्दुल समद, निवासी इंद्रानगर छोटी रोड, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,070 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 152/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक अवैध नशे और जुआ-सट्टे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।










