हल्द्वानी: नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

हल्द्वानी: नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी – पर्यटकों का टेंपो ट्रेवल पलटने के बाद गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी घायल पर्यटकों के उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल आज अपराह्न 4:00 लगभग नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें लगभग 19 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोग को गंभीर चोट हैं शेष मामूली रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

 

 

सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है।सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। ये लोग शुक्रवार के दिन पंगूठ नैनीताल गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है, उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वहानआने पर ब्रेक लाने लिए जाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट किया था।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

सभी का इलाज अस्पताल द्वारा किया जा रहा है।