दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से झोपड़ी में सो रहे आठ लोगों की मौत।

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से झोपड़ी में सो रहे आठ लोगों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर एक दर्दनाक घटना घटी। एक बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया, जिससे झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार बच्चे, और एक दामाद शामिल हैं। इस हादसे में एक बच्ची घायल भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस का प्रदेश में डंका… नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ प्रहार, दो दिन में बड़ी कार्यवाही।

 

 

यह घटना मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास हुई, जहां नट बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार मुकदमों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रोहित आर्या छह महीने के लिए जिला बदर।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों एवं जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया। हालांकि, तब तक अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्धू (4), हीरो (22), उसका पति करन (25) और उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल।

 

 

हादसे में घायल अवधेश की एक पुत्री बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक अवधेश और हेल्पर रोहित को हिरासत में ले लिया है।