घर में आग: शॉर्ट सर्किट से दो मासूमों की मौत, सात लोग गंभीर घायल।

ख़बर शेयर करें -

घर में आग: शॉर्ट सर्किट से   दो मासूमों की मौत, सात लोग गंभीर घायल।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के रामपुर नया गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। ई-रिक्शा चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती कार की छत में सवार होकर स्टंटबाजी करते 03 युवकों को मल्लीताल पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज।

 

 

रामपुर नया गांव निवासी रामजी जायसवाल के घर में ई-रिक्शा को चार्ज करते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। बगल में खड़ी मोपेड भी आग की चपेट में आ गई और उसकी टंकी में धमाका हो गया। इससे आग पूरे घर में फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंचीं और कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया।

 

 

घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां आठ साल की अंशिका जायसवाल और तीन साल की अनवी की मौत हो गई। इस हादसे में रितु, शिपू, साक्षी, मीना, रूपम, शिब्बू और रामजी जायसवाल झुलस गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तैराकी और धूम्रपान का वीडियो बना मुसीबत, दो युवक चिह्नित कर पकड़े गए।

 

 

हादसे के समय घर में ई-रिक्शा चार्ज किया जा रहा था और बच्चे वहीं खेल रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और घर के अंदर खड़ी रामजी जायसवाल की मोपेड में विस्फोट हो गया। आग तेजी से फैल गई और रामजी के घर में रखा कुछ पेट्रोल भी आग पकड़ गया, जिससे आग और विकराल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में दिव्यांग संगठन की विस्तार बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा।

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया तथा डॉक्टरों से इलाज की जानकारी प्राप्त की।

घायलों की सूची:

  • रामजी जायसवाल (55)
  • रितु जायसवाल (38), पत्नी ऋषिकेश जयसवाल
  • शिपु जायसवाल (13), पुत्री रामजी जयसवाल
  • साक्षी जायसवाल (20), पुत्री रामजी जयसवाल
  • मीना जायसवाल (50), पुत्री रामजी जायसवाल
  • रुपम जायसवाल (20), पुत्री भजुराम जायसवाल
  • सिब्बू (22), पुत्र रामजी जायसवाल