“पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा अभियान: वाहन चालकों को चेतावनी दी गई”

ख़बर शेयर करें -

“पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा अभियान: वाहन चालकों को चेतावनी दी गई”

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग द्वारा 28 जून से 30 जून 2024 के मध्य सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा वाहन चालकांे को दुर्घटनों पर अंकुश लगाने हेतु जागरूक भी किया गया । सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी उन्होंने कहा 28 जून से 30 जून के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों ओवरलोडिंग यात्री वाहन, भार वाहन में यात्री ढोना, शराब का सेवन बिना परमिट, टैक्स, फिटनेस, बीमा आदि अभियोगों में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम कार्यालय के निरीक्षण में आयुक्त ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत।

 

 

उन्हांेने बताया प्रवर्तन टीम द्वारा विकास खण्ड बेतालघाट मार्ग में बस के 04 व टैक्सी मैक्स 31, दो पहिया वाहन, 09 अन्य वाहन 28 कुल चालान 72 हुए तथा ओखलकांडा मार्ग में बस के चालान 08, टैक्सी मैक्स 45, वह दोपहिया वाहन के 13 तथा अन्य वाहनों के 21 कुल चालान 87 किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

 

 

 

सैनी ने वाहन चालकों से अपील की है कि मानसून का सीजन है इसको देखते हुये वाहन चालक अपने वाहनों में यात्रा के दौरान दुर्घटना के बचाव हेतु मानकों अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में CDO ने FPO की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, किसानों को जोड़ने और उत्पादों की मार्केटिंग मजबूत करने पर जोर।

ख़बर शेयर करें -