बाबा केदार को भेजा प्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण।

बाबा केदार को भेजा प्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण।

बाबा केदार को भेजा प्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

श्री केदारनाथ धाम: 8 जुलाई। प्रसिद्ध उद्योगपति व रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान केदारनाथ को भी भेजा है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र के विवाह समारोह का निमंत्रण मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

आज श्री केदारनाथ धाम में अनंत अंबानी के विवाह का निमंत्रण पत्र श्री केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग ने ग्रहण किया। निमंत्रण पत्र को प्रधान पुजारी ने मंदिर में समर्पित किया। निमंत्रण पत्र एक तीर्थ पुरोहित भरत कूर्मांचली ने केदारनाथ पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

 

 

 

उल्लेखनीय है कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में अपार आस्था है। बीकेटीसी बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते हैं उनके छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी भी दर्शन को पहुंघते है।उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

 

आज केदारनाथ में इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल,अरविंद शुक्ला, लोकेंद्र रिवाड़ी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी, सूरज नेगी, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।