मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत को दी श्रद्धांजलि।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत को दी श्रद्धांजलि

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से बताया सूचना का अधिकार अधिनियम का महत्व।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

 

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देश पर अवैध शराब पर सख्त शिकंजा, ट्रांसपोर्ट नगर से 11 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है- पुष्कर सिंह धामी।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ,  खजान दास, श्रीमती रेनू बिष्ट,  सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारियों ने श्रीमती शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।