रामनगर में अवैध पैथोलॉजी लैबों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा: नोबल लैब सील, कई संचालक मौके से फरार।

रामनगर में अवैध पैथोलॉजी लैबों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा: नोबल लैब सील, कई संचालक मौके से फरार।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

गुरुवार को नैनीताल जिले के रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में स्थित अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही कई लैव संचालक अपनी अपनी लैबों को बंद कर मौके से भागते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

 

 

तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के दौरान गूलरघटटी क्षेत्र में स्थित नोबल डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब में भारी अनियमित्ताओं के चलते इसे सील करने की कार्रवाई की। नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के आदेश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आज रामनगर में पैथोलॉजी लैबों में छापा मार कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

 

 

उन्होंने बताया कि चार लैबों पर आज यह कार्रवाई की गई है जिसमें अनियमितताएं मिलने के चलते दो लैबों का 10 -10 हजार तथा एक लैब का 5 हजार रुपए का चालान करने की कार्रवाई की गई है ,जबकि नोबल डायग्नोस्टिक लैब में भारी अनियमितताएं के चलते इसे सील किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अग्रवाल पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करने के बाद वहां पर सभी प्रपत्र सही पाए गए उन्होंने कहा कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद नगर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप मचा रहा।