सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए दून लाइब्रेरी में निःशुल्क सदस्यता की सुविधा।

ख़बर शेयर करें -

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए दून लाइब्रेरी में निःशुल्क सदस्यता की सुविधा।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक



सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर (डीएलआरसी) में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस सम्बन्ध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

 

 

सचिवालय में दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर में प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम के साथ सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्ट अप पॉलिसी की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

 

 

आज की बैठक में मुख्य सचिव ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के कॉर्पस फण्ड के लिए 2.12 करोड़ रूपये के धनराशि की मांग पर अनुमोदन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी देहरादून, दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के निदेशक  एन रविशंकर,  नपच्याल,  बी के जोशी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करें -