परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 87 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज।

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 87 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज।
ख़बर शेयर करें -

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 87 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 19 अगस्त।
परिवहन विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी-लालकुआं एवं हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने नियम तोड़ने वाले 87 वाहनों के चालान काटे, साथ ही ट्रैक्टर, पिकअप और ऑटो सहित चार वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: 1 माह में तय हों 25 बिंदु कार्यक्रम के लक्ष्य।

अभियान का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक आरसी पवार एवं गिरीश कांडपाल ने किया। चेकिंग के दौरान ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा, कार और मोटरसाइकिलों की सघन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन दल ने रॉन्ग साइड वाहन संचालन, नो पार्किंग, फिटनेस, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, रिफ्लेक्टर व नंबर प्लेट की कमी, टैक्स बकाया, ओवरस्पीड आदि नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर में 4G टॉवर और बिजली की मांग, सांसद अजय भट्ट ने सीएम को लिखा पत्र।

प्रवर्तन अभियान में चंदन ढैला, चंदन सुयाल, अनिल कार्की, प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।