पंगोट में बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण की शुरुआत: जिला पर्यटन अधिकारी और ग्राम प्रधान ने किया उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

पंगोट में बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण की शुरुआत: जिला पर्यटन अधिकारी और ग्राम प्रधान ने किया उद्घाटन

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनी देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन किलबरी पंगोट नैनीताल में पांच दिवसीय बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है । जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी और ग्राम प्रधान घुघुखाम मोहन सिंह ने शनिवार को प्रशिक्षण का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रिक्शे में सटकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार, माल भी बरामद।

डीटीडीओ भंडारी ने बताया कि पंगोट, घूघूखाम, सौड, बगड क्षेत्र के अनुसूचित जाति के 18 वर्ष से 25 वर्ष आयु के युवक/युवतियों को पाँच दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यशाला / प्रशिक्षण कार्यक्रम पर्यटन विभाग दे रहा है। बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त युवक/युवतियों को पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*