जनपद देहरादून- मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

जनपद देहरादून- मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

आज दिनाँक 13 सितंबर 2024 को प्रातः डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल मसूरी थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, जिन्होंने जानकारी दी कि कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास एक टाटा टियागो कार (UP 46M 6977)अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इस आपात स्थिति में एसडीआरएफ की टीम की तुरंत आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

 

 

प्राप्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी ASI श्री विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल SDRF टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

 

 

 

 

उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 06 लोग सवार थे। इनमें से 03 व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिनमें मामूली चोटें आई थीं। शेष तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर 01 घायल व्यक्ति को बाहर निकाला व 02 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।