भाजपा नेता ने गोली मारकर करी आत्महत्या।

भाजपा नेता ने गोली मारकर करी आत्महत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

काशीपुर में आज प्रतिष्ठित कारोबारी और पूर्व भाजपा नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आज सुबह-काशीपुर की इस दुखद घटना से लोग सकते में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय रथ के साथ ग्राम सौंड पहुंचा विधिक सेवा अभियान, ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।

 

 

 

आपको बताते कि गिरीताल निवासी 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और शहर के प्रसिद्ध मैंथा कारोबारी थे। आज उन्हें अपने कारोबारी छोटे भाई उदित अग्रवाल के साथ किसी काम से देहरादून जाना था। सुबह उठकर दीपक ने उदित को तैयार होने को कहा। थोड़ी देर बाद जब उदित ने दीपक के बच्चों से उसके बारे में पूछा तो दीपक अंदर नहीं थे। दीपक को ढूंढते हुए जब उदित बाहर आया तो लॉन में दीपक का खून से लथपथ शव वहां पड़ा हुआ था। दीपक दो भाइयों में बड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कारोबारी दीपक अग्रवाल के एक बेटा और एक बेटी है।

kj
tara