*पुलिस कप्तान मीणा की प्रशंसनीय पहल “ऑपरेशन स्माइल” ने लौटाई अपनों से बिछड़े 23 परिजनों के चेहरों पर मुस्कान* *23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवम बच्चों को सकुशल किया बरामद*

*पुलिस कप्तान मीणा की प्रशंसनीय पहल “ऑपरेशन स्माइल” ने लौटाई अपनों से बिछड़े 23 परिजनों के चेहरों पर मुस्कान* *23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवम बच्चों को सकुशल किया बरामद*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

*एसएसपी नैनीताल की पहल “ऑपरेशन स्माइल” लौटा रही अपनों से बिछड़े परिजनों के चेहरों पर मुस्कान*

*”ऑपरेशन स्माईल” टीम ने 23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवम बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द*

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का एक्शन—छात्रसंघ चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, कॉलेज के आसपास हार्डकोर अपराधी और अराजक तत्वों पर धरातल और सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र, ITI गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग का शिवम बिष्ट भी हिरासत में।

 

 

 

*पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश- निर्देशो के क्रम* में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में *दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल अभियान”* चलाया जा रहा है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल * प्रहलाद नारायण मीणा* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल * प्रकाश चंद्र*, के पर्यवेक्षण में *प्रभारी एएचटीयू उ0 नि0 मंजू ज्याला* के नेतृत्व में “ऑपरेशन स्माइल” के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा जनपद में *गुमशुदा व्यक्तियों/नाबालिकों को अथक प्रयास के बाद बरेली, टाडा पीलीभीत, जनपद नैनीताल आदि स्थानों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।*

यह भी पढ़ें 👉  फल-सब्जी मंडियों में खाद्य हानि रोकने पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, राज्यों के बीच अनुभव साझा कर आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर जोर।

 

 

 

*दिनांक 15 अक्टूबर से अब तक ऑपरेशन स्माईल टीम ने कुल- 23 गुमशुदा (पुरुष– 11, महिला– 09, बालक– 02, बालिका –01) को सकुशल उनके परिजनो के सुपुर्द* किया गया।
*परिजनों द्वारा जनपद नैनीताल पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद* किया गया तथा *”ऑपरेशन स्माईल” अभियान की सराहना* की गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

 

 

 

*पुलिस टीम-:*
1 उ0 नि0 मंजू ज्याला
2 HC भूपेंद्र बिष्ट
3 HC गीता कोठारी
4 का0 मनोज यादव
5 का0 महेंद्र भोज
6 म0 का0 दीपा सिंह