गंगा स्नान मेले में गीर्रिजा मन्दिर में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी – हनुमान धाम में भी उमड़ी भीड़।

ख़बर शेयर करें -

गंगा स्नान मेले में गीर्रिजा मन्दिर में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी – हनुमान धाम में भी उमड़ी भीड़।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गिरिजा मन्दिर में लगने वाले गंगा स्नान मेले में हजारों लोगों ने कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए माँ गिरिजा देवी की चरण पादुकाओं के दर्शन कर मन्नत मांगी। सुबह से मंदिर में आने वाले भक्तों की कतार लगी रही देर शाम तक मन्दिर में लोगो के आने का सिलसिला जाती रहा। यह बात दीगर है कि औऱ सालों की तुलना में इस बार मेले में आने वालों की संख्या में काफी गिरावट देखी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से सम्मानित हुए संदीप गुप्ता, रामनगर में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मिला गौरव।

 

 

 

इन सबके बावजूद मेले की ब्यवस्था बेहतर रही। पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर नजर रही। एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में कोई दुर्घटना आदि न हो इस लिहाज से टेम्पू, ब्यवसायिक वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा मन्दिर स्थल तक जाने पर रोक लगा दी गयी थी जितने भी श्रद्धालु मन्दिर दर्शन के लिए आये सभी को शटल बस सेवा द्वारा रामनगर से गिरिजा मन्दिर तक लाने ले जाने की ब्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की दस वर्षीय बाल कलाकार किरन कोटवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम।

 

 

 

 

इस दौरान मंदिर समिति के सभी सभी सदस्य, मंदिर के पुजारी मोहन चंद्र पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे, कोतवाल अरुण कुमार सैनी समेत अनेक लोग मौजूद थे। उधर अंजनी ग्राम स्थित हनुमान धाम में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुचे। कोसी नदी में स्नान करने के उपरांत भक्तो ने हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के साथ ही भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के विकास को गति: मुख्यमंत्री द्वारा 195 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति

 

 

 

हनुमान धाम सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल एवम सतनाम सिंह ने बताया कि हनुमान धाम में श्रद्धालुओं को ब्यवस्थित रूप से मन्दिर में दर्शन कराने के लिए सेवादार पूरी तरह से जुटे थे।