शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद, युवक ने फंदे से लटककर दी जान।

ख़बर शेयर करें -

औरैया:  शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद, युवक ने फंदे से लटककर दी जान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

औरैया जिले के दिबियापुर कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में मंगलवार दोपहर शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नरेंद्र का अपनी पत्नी प्रीति से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कमरे में बंद होकर फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कार्रवाई, स्मैक, अवैध शराब और सट्टेबाजी के खिलाफ तीन गिरफ्तार।

 

 

 

जब परिजनों ने खिड़की से देखा, तो शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शराब पीने को लेकर विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है, और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

ख़बर शेयर करें -