एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी में चला ऑपरेशन प्रहार, 20 वाहन सीज, 9 गिरफ्तार।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी में चला ऑपरेशन प्रहार, 20 वाहन सीज, 9 गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर   प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए हल्द्वानी क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 12 सितंबर की रात 11 बजे से 2 बजे तक चले इस व्यापक चेकिंग अभियान में पुलिस ने हुड़दंग, अराजकता और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों पर कार्रवाई, छह माह के लिए जिला बदर।

 

 

पुलिस के अनुसार, छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग लगाने, वाहनों से जिग-जैग तरीके से वाहन चलाकर हुड़दंग करने, आमजन से अभद्रता तथा सड़क पर वाहनों की भीड़ लगाकर यातायात बाधित करने की शिकायतें सामने आई थीं। इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमकर हुड़दंग और अराजकता करने वाले 5 लोगों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों पर कार्रवाई, छह माह के लिए जिला बदर।

 

 

 

वहीं, कोतवाली हल्द्वानी में दो मुकदमे भी दर्ज किए गए। इनमें एक मुकदमा मुकेश पाण्डे सहित 18 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में तथा दूसरा मुकदमा अमन चन्द्र सहित 7 अन्य के खिलाफ उत्तराखण्ड सार्वजनिक सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 2003 के तहत दर्ज किया गया।

 

 

पूरी कार्रवाई एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों पर कार्रवाई, छह माह के लिए जिला बदर।

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र संघ चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में बाधा, सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, यातायात व्यवस्था में व्यवधान और आमजन के साथ अभद्रता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

kj
tara