रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

बाजपुर यहां गांव पिपलिया में स्टोन क्रेशर के लगभग डेढ़ करोड़ के लेन-देन को लेकर बड़ा विवाद हो गया।इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।इस दौरान एक पक्ष के युवक को गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
गोलीबारी की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक चन्दमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी पुलिस वंदना वर्मा ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। गांव खवारी निवासी ब्लाक प्रमुख तेजेन्द्र सिंह का इसी गांव के पिपलिया निवासी नेत्र प्रताप शर्मा से पाल ग्रेड्स स्टोन क्रेशर के लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के आपसी लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में पंचायत भी की गई थी। लेकिन कोई हल नहीं हो पाया।इसी दौरान पैसे देने के लिए बुलाया जाने पर तेजेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ नेत्र प्रताप शर्मा के घर देर रात पहुंच गए।
आरोप है कि जैसे ही उन्होंने आवाज दी घर के अंदर से गोलीबारी शुरू हो गई। जिससे गोली लगने से बग्गी फार्म मिलकखानम निवासी कुलवंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि ब्लाक प्रमुख तेजेन्द्र सिंह बिराहा फार्म बाजपुर और हरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह सुभाष नगर मोहित पुत्र भगवान दास आदि घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारम्भिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।इस मामले में पुलिस ने नेत्रपाल शर्मा सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही दूसरे पक्ष ने अपनी नामजद रिपोर्ट में अविनाश शर्मा सहित एक दर्जन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।























