पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने परखी तैयारियां, उत्तराखंड को मिल सकती हैं नई सौगातें।

पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने परखी तैयारियां, उत्तराखंड को मिल सकती हैं नई सौगातें।

पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने परखी तैयारियां, उत्तराखंड को मिल सकती हैं नई सौगातें।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल और मुखबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में मां गंगा के दर्शन करेंगे और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए मुखबा, हर्षिल और बगोरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्षेत्र में सड़क सुधार, पैदल मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने, व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसके अलावा, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा उत्तराखंड के पर्यटन को नया आयाम देगी और गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के विकास से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा होने की संभावना है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।