शादी का कार्ड बांटने गए पिता और मित्र की सड़क हादसे में मौत

डंपर की टक्कर से दर्दनाक हादसा: बाइक सवार जुड़वा भाइयों समेत तीन की मौत, दो घायल

शादी का कार्ड बांटने गए पिता और मित्र की सड़क हादसे में मौत

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

अंबेडकरनगर। बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले एक पिता और उनके मित्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किशनागरपुर भटपुरा गांव निवासी रोशनलाल (38) अपने दोस्त शिव प्रसाद (32) के साथ रविवार रात अंबेडकरनगर जिले से लौट रहे थे, तभी महरुआ थाना क्षेत्र में बलईपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रातभर शव अस्पताल में ही पड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

रोशनलाल की बड़ी बेटी माधुरी की शादी तीन मार्च को तय थी। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को जब सोमवार सुबह घटना की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  धारी तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।

अस्पताल में परिजनों और डॉक्टरों में हुआ विवाद

सुबह जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव ले जाने को लेकर चिकित्सकों और परिजनों में कहासुनी हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पोस्टमार्टम के लिए परिवार राजी हो गया।