हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल ने किया भव्य होली मिलन समारोह, पुलिस और मीडिया के संग रंगों का उत्सव।

हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल ने किया भव्य होली मिलन समारोह, पुलिस और मीडिया के संग रंगों का उत्सव।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी: रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

समारोह में सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी समेत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कई पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस और मीडिया कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली के रंगों में सराबोर हुए।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

एसएसपी नैनीताल ने इस अवसर पर मीडिया के समाज में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया का उद्देश्य समाज की भलाई के लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी से सौहार्द और एकता के साथ काम करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी गीत-संगीत की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। अंत में सभी ने समाज के उत्थान और बेहतर सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस