नागपुर हिंसा सुनियोजित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम फडणवीस।

नागपुर हिंसा सुनियोजित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम फडणवीस।
ख़बर शेयर करें -

नागपुर हिंसा सुनियोजित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम फडणवीस।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हिंसा सुनियोजित लगती है और पुलिस पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

50 से अधिक लोग हिरासत में, 5 एफआईआर दर्ज

नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंघल ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को मध्य नागपुर में हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया। इस मामले में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

पुलिस के मुताबिक, हिंसा तब भड़की जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अफवाह फैली कि धार्मिक सामग्री को जलाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसा भड़क उठी।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

सख्त कार्रवाई के आदेश

सीएम फडणवीस ने कहा कि नागपुर हिंसा की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।